Saturday, August 30, 2008

'नई दुनिया' में 'इंद्रधनुष'


इंदौर से निकलने वाले अखबार नई दुनिया के ब्लाग्स पर रवंद्र व्यास जी के कालम में इस बार, 29 अगस्त को अपने इसी ब्लाग की चर्चा हुई है। इस कालम का लिंक नीचे है। आप भी देखें। http://hindi.webdunia.com/samayik/article/article/0808/29/1080829044_1.htm

Wednesday, August 27, 2008

कैंसर पहेली - 2

इस हिस्से में त्वचा, कोलोन, प्रोस्टेट के कैंसर से जुड़े सवाल-जवाब। जवाब अंत में दिए गए हैं।

9. कोलोन कैंसर का संबंध जेनेटिक बीमारियों से है।
O सही
O गलत

10. प्रोस्टेट कैंसर की नियमित जांच करवाने की कोई जरूरत नहीं है।
O सही
O गलत

11. खून की जांच से प्रोस्टेट कैंसर का पता लग सकता है।
O सही
O गलत

12. त्वचा का कैंसर गोरे लोगों को ही होता है, कालों को नहीं हो सकता।
O सही
O गलत

13. जन्म के समय त्वचा पर ज्यादा तिल हों तो त्वचा के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
O सही
O गलत

14. बचपन में ज्यादा धूप सेकने सा त्वचा के कैंसर से कोई संबंध नहीं है।
O सही
O गलत

9. परिवार में किसी को मधुमेह, अल्ज़ाइमर्स, ग्लैकोमा या कैंसर रहा हो तो कोलोन (मलाशय) कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

10. पुरुषों को 50 साल की उम्र से प्रोस्टेट कैंसर के लिए नियमित जांच करवानी चाहिए। परिवार में इसकी हिस्ट्री होने पर यह जांच 45 की उम्र में शुरू कर देनी चाहिए।

11. खून की पीएसए जांच से उसमें मौजूद एंटीजेन की मौजूदगी का पता लगता है। इस एंटीजेन के ज्यादा होने से प्रोस्टेट कैंसर का अंदेशा होता है।

12. त्वचा का कैंसर किसी को भी हो सकता है। गहरे रंग की त्वचा में मेलानिन पिगमेंट ज्यादा होता है जो सूर्य की पराबैंगनी (अल्ट्रावॉयलेट) किरणों को रोकता है। इसलिए त्वचा में ज्यादा मेलानिन हो तो कैंसर का खतरा कम हो जाता है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं होता।

13. ज्यादातर तिल जन्म के बाद ही बनते हैं। लेकिन कुछ लोगों को जन्म से ही तिल होते हैं। पैदाइसी तिलों से त्वचा के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

14. लंबे समय तक खाई तेज धूप त्वचा पर स्थाई असर डाल सकती है। बचपन में ज्यादा धूप खाने से बड़े होने पर मेलानोमा का खतरा बढ़ जाता है।
Custom Search